मिर्जापुर, अगस्त 12 -- राशन कार्ड धारकों को समूहों से जोड़ने का निर्देश जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद।राशन कार्ड लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास खंड सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी डॉ. रक्षिता सिंह ने की।बीडीओ ने निर्देश दिया कि राशन कार्ड, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चिन्हित कर अधिक से अधिक संख्या में स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए। समूहों से जुड़ने के बाद ग्रामीण परिवारों को आजीविका के विभिन्न साधनों से जोड़ने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने सभी ब्लाक मिशन मैनेजरों को गांव-गांव जाकर पात्र लाभार्थियों की जानकारी जुटाने तथा उन्हें समूह से जोड़ने की प्रक्...