सीवान, मार्च 6 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले फोर्टिफाइड चावल यानी पोषक तत्वों से युक्त चावल की आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी पत्र ज्ञापांक 1103, दो मार्च के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। भारत सरकार के पत्रांक के आलोक में बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम ने प्रदेश के सभी जिलों सहित सीवान के जिला आपूर्ति पदाधिकारी और जिला प्रबंधकों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिले पर क्या होगा असर? यह आदेश जारी होने के बाद जिले में जन वितरण प्रणाली की...