बक्सर, मार्च 18 -- फोटो डुमरांव। राशन कार्ड बनाने और कार्ड नाम जुडवाने के लिए लगभग हर दिन काफी संख्या में लोग अनुमंडल कार्यालय पहुंच रहे है।बुधवार को भी अनुमंडल के सभा कक्ष फरियादियों से भरा रहा।इसमें 35 लोग राशन कार्ड के लिए यहां पहुंचे थे। एसडीओ राकेश कुमार कैंसर पीड़ित नावानगर की गीता देवी, ब्रह्मपुर के अरविंद राम और ब्रह्मपुर के मुनिया देवी को राशन कार्ड बनाने की स्वीकृति दी। शेष आवेदकों के आवेदन को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसडीओ ने भरोसा दिलाया कि सही लोगों का राशन कार्ड बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...