कोडरमा, अगस्त 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में राशन कार्ड के नाम पर मनमानी नहीं चलेगी। इसके लिए पात्रता जांच भी सख्त की जाएगी। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड का लाभ लेने वाले अपात्र लोगों पर कार्रवाई के बाद अब नए राशन कार्ड के आवेदनों की जांच भी कड़ी कर दी गई है। जिले में अब तक आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले, सरकारी नौकरी करने वाले समेत करीब 15 से 17 हजार अपात्र सदस्यों के नाम राशन कार्ड की सूची से हटाए जा चुके हैं। वहीं, नए राशन कार्ड के लिए लंबित करीब 27 हजार आवेदनों में से लगभग 4,700 पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने बताया कि सभी राशन कार्ड की जांच सही और सटीक तरीके से होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...