गंगापार, फरवरी 7 -- तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व के रहे। चकरोड, नाली व तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत अधिक रही। एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव, प्रभारी तहसीलदार मेजा यमुना प्रसाद वर्मा, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल ने बारी-बारी से सभी फरियादियों का प्रार्थना पत्र लेने के बाद संबधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का त्वरित निदान करने को कही। सभागार में बैठे अधिकारी समस्या को सुन ही रहे थे कि इसी बीच हल्ला-गुल्ला करते हुए तरवाई के पूर्व प्रधान पहुंच गए, सप्लाई इंस्पेक्टर उरुवा के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने राशन की सूची में कुछ लोगों का नाम जुड़वाने के लिए धन भी दिया, लेकिन सप्लाई इंस्पेक्टर लगातार दौड़ा रहे हैं। पूर्व प्रधान को चिल्लाता देख वहां मौजूद रहे कुछ लोगों ने किसी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.