पूर्णिया, अप्रैल 27 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी प्रखंड के पुरानगंज पंचायत के ताहिर चौक पर ग्रामीणों ने राशन कार्ड का आवेदन रद्द होने पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध करने वाले समाजसेवी तहजीब आलम, निसार आलम, जहांगीर आलम, अकील हुसैन, तहमीद आलम एवं अनवर अली आदि ने बताया कि 2023 एवं 2024 में राशन कार्ड के आवेदन किया था जिसे रिजेक्ट कर दिया गया। 2025 में आवेदन किया था और उनका राशन कार्ड बन गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि रिजेक्ट आवेदन की फिर से जांच करायी जाय एवं पीड़ित परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी दोषी पाए जाने वाले कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी लाभुक का राशन कार्ड का आवेदन रद्द हुआ है वह 27 अप्रैल को बायसी प्रखंड में शिविर में आवेदन कर सकते हैं। ...