रांची, जुलाई 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने राशन कार्डधारियों पर लगाए जा रहे जुर्माने का विरोध करते हुए बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अक्षय कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सरकार को यह फैसला तत्काल वापस लेना चाहिए। रामकुमार पाहन ने कहा कि अयोग्य लाभुकों का राशन कार्ड रद्द करने से पहले उन्हें नोटिस देना चाहिए, लेकिन सीधे जुर्माना लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने जरूरत के कारण जमीन बेचकर वाहन खरीदा है, इससे उन्हें संपन्न नहीं माना जा सकता। गरीब परिवारों को एक से दो लाख रुपये तक जुर्माना भरने का नोटिस भेजना न्यायसंगत नहीं है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अयोग्य राशन कार्डधारकों को स्वेच्छा से कार्ड लौटाने का दे मौका : मेयर उन्होंने सरकार से फैसला...