साहिबगंज, मई 20 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता मौजूद थे। बैठक के दौरान बीएसओ ने खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति, वितरण व्यवस्था तथा विभागीय कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। राशन डीलरों से वितरण प्रक्रिया में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी बीएसओ दीपक कुमार ने डीलरों को निर्देश दिया कि राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर शत-प्रतिशत पूरा करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लाभुकों के बीच राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर रा...