बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- बखरी,निज संवाददाता। अनुमंडल सभागार में एसडीओ सन्नी कुमार सौरव की अध्यक्षता में प्रखंड आपूर्ति से संबंधित विषयों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक को एसडीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी राशन कार्डधारियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इस कार्य के लिए सभी पीडीएस विक्रेताओं को मिशन मोड में लगने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बखरी प्रखंड में ई-केवाईसी की प्रगति 77 प्रतिशत है, जो जिले के औसत 79 प्रतिशत से कम है। जान बूझकर आधार सीडिंग नहीं कराने वाले राशन कार्डधारियों को विधिवत नोटिस जारी कर अपात्र मानते हुए उनका नाम राशन कार्ड से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने एसी-एसटी टोलों में चलाए गए भीम समग्र अभियान के दौरान प्राप्त राशन कार्ड आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि कोई भी योग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.