नई दिल्ली, मई 1 -- ओडिशा के केंदुझर जिले में अपनी बहन का कंकाल बैंक लेकर जाने वाले आदिवासी व्यक्ति की मदद के लिए लोग आए हैं। जीतू मुंडा को अब सरकार और निजी स्तर पर भी सहायता मिलनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की दखल पर जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाया। यह भी पढ़ें- पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर; LPG सिलेंडर महंगा होने पर भड़के राहुल अधिकारियों के अनुसार, जीतू मुंडा और उसके भाई के घर में कुछ ही घंटों के भीतर बिजली कनेक्शन मुहैया कराया गया। साथ ही उसे मासिक वित्तीय सहायता वाली एक सरकारी योजना में शामिल किया गया है और राशन कार्ड जारी कर हर महीने 35 किलो मुफ्त चावल देने की व्यवस्था की गई है। घटना सामने आने के 24 घंटे के भीतर उसकी बहन का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर, उसे क...