गुमला, जून 19 -- गुमला। सदर अस्पताल गुमला में इलाजरत जगरन्नाथ तिर्की को राशन कार्ड नहीं होने के कारण इलाज के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव देवकी देवी ने जिला प्रशासन और सरकार से मदद की मांग की है।उन्होंने बताया कि जगरन्नाथ की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। परिवार में कमाने वाला वही एकमात्र व्यक्ति है। घर में पत्नी और एक छोटा बच्चा है। जगरन्नाथ सात जून से सदर अस्पताल में भर्ती हैं। राशन कार्ड नहीं होने से परिवार को भोजन सहित अन्य जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जगरन्नाथ के बेहतर इलाज और परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...