नोएडा, मार्च 5 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी में गुरुवार को राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। समिति की मुख्य मांग है कि 1857 की क्रांति के शहीद राजा राव उमराव की प्रतिमा दादरी में स्थापित की जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र भाटी ने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...