रावल क्रिकेट अकादमी 196 रन से जीती
फरीदाबाद, जून 16 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। द्वितीय शशि वशिष्ठ- ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में रावल क्रिकेट अकादमी ने डब्ल्यूसीएल क्रिकेट अकादमी के खिलाफ 196 रन से जीत दर्ज की। अर्धशतकीय पारी और शानदार गेंदबाजी करने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। रावल क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। अभय सौरोत ने 101 और भानू बघेल ने 83 रन बनाए। डब्ल्यूसीएल क्रिकेट अकादमी का ओर से वीर ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डब्ल्यूसीएल क्रिकेट अकादमी की टीम नौ विकेट के नुकसान पर निर्धारित 30 ओवर में 119 रन ही बना सकी। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से भानू बघेल ने चार और अवनीश चौधरी ने तीन विकेट हासिल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.