फरीदाबाद, अप्रैल 26 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। पांचवें साहिल रस्तोगी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में रावल क्रिकेट अकादमी ने सिटी क्रिकेट अकादमी के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। नोएडा स्थित मैदान पर खेले गए मुकाबले में सिटी क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट के नुकसान पर 40 ओवर में 149 रन बनाए। पार्थ ने 50 और शिवांश ने 31 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से एकांश कौशिक व कनिष्क भाटिया ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रावल क्रिकेट अकादमी ने बिना विकेट के गवाएं सात ओवर में 152 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। निखिल कुमार ने नाबाद 120 रन बनाए। यह भी पढ़ें- एकतरफा मैच में रुक्मणी क्रिकेट अकादमी ने 106 रन से दर्ज की जीत --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.