हरिद्वार, मार्च 20 -- सिडकुल थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपी से सट्टा बुक, पैन और नगदी भी बरामद की गई। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के अनुसार, पुलिस ने 19 मार्च को पंचायतीघर रावली महदूद क्षेत्र में अभियान चलाया। मौके पर आरोपी गौरव पुत्र अनिल निवासी रोशनपुरी रावली महदूद सट्टा खेलता पकड़ा गया। उससे 1320 रुपये भी बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को जुआ रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल संजय तोमर और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...