हरिद्वार, मार्च 27 -- रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रावली महदूद क्षेत्र से 17 सिलेंडर बरामद किए। इस मामले में जावेद नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो बिना अनुमति सिलेंडरों का भंडारण कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वर्तमान हालात को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खुफिया सूचना मिली कि रावली महदूद क्षेत्र में एक मकान के भीतर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे गए हैं। पुलिस ने मौके पर छापेमारी में 17 सिलेंडर बरामद किए। पूछताछ में आरोपी जावेद पुत्र अख्तर निवासी रावली महदूद संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिस जगह सिलेंडरों का भंडारण किया गया था, वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। जिला पूर्ति अधिकारी को मौके पर बुलाया गया...