हरिद्वार, जनवरी 27 -- रावली महदूद में गुलदार की दस्तक से लोग सहम उठे हैं। सोमवार देर रात यहां सड़कों पर गुलदार दौड़ता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में कई दफा गुलदार घूमता नजर आ चुका है। कुत्ते के शिकार के लिए गुलदार पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर जल्द ठोस कदम उठाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.