कानपुर, मार्च 18 -- कल्याणपुर। रावतपुर में बीच सड़क एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के खिलाफ रावतपुर थाने में तहरीर दी है। रावतपुर में रहने वाले करन कटियार अपने साथी शोभित के साथ मसवानपुर की एक मोबाइल की दुकान जा रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे जावेद नाम के युवक ने करन से ज्यादा हीरो बनने की बात करते हुए गाली-गलौज कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपित जावेद ने गाड़ी की चाबी निकालते हुए करन को पीटना शुरू कर दिया। बीच- बचाव करने पर आरोपितों ने करन के साथी शोभित को भी लात-घूसों से पीटा। इस दौरान जावेद ने उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज होने की बात कह कर जान से मारने की धमकी भी दी। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि तहरीर के आधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.