कानपुर, मार्च 1 -- रावतपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अंतराज्यीय चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। शातिरों ने रावतपुर में एक महिला के साथ चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पहले भी शातिर लगभग एक दर्जन जिलों में अपराधी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। काकादेव पी ब्लॉक निवासी हिमांशु पाल के मुताबिक़ 19 फरवरी की शाम चंडीगढ़ निवासी उनकी मौसी सुशीला नमक फैक्ट्री चौराहा पर ऑटो से उतरी। जो वहां से पैदल ही उनके घर आ रही थी। तभी जैन मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे झपट्टा मारकर उनके गले में पड़ी चेन तोड़ भाग निकले थे। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस टीम की मदद से अलीगढ़ के अकराबाद निवासी रोहित उर्फ रवि व सीटीएस बस्ती के महेंद्र सिंह उर्फ पिंटू को साउथ दिल्ली से धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट की चेन को बरामद कर...