उरई, अगस्त 23 -- कोंच। संवाददाता घमूरी निवासी एक किशोरी के अपहरण का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसे इंदौर से बरामद कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।बीती 19 अगस्त को किशोरी अपने परिवार के साथ रावतपुरा धाम दर्शन करने गई थी, जहां से वह लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। बाद में पता चला कि गांव का ही कोमल विश्वकर्मा उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पता चला कि दोनों इंदौर में हैं। इसके बाद उपनिरीक्षक शुभम परमार को टीम के साथ भेजा गया और किशोरी को बरामद कर कोंच लाया गया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे मे...