कानपुर, जून 4 -- कानपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सेवा समिति की बाबा पातालेश्वर मंदिर प्रांगण, गंगापुर यशोदा नगर में चल रही सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के अंतिम दिन गुरुवार को जटायु श्री राम संवाद, लंका दहन और रावण वध एवं भरत मिलाप तक की कथा पूरी की गई। पंडित प्रेम शंकर पांडे ने कथा का विराम दिया। संगीत में आशुतोष राजी एवं उनकी पूरी टीम उपस्थित रही। शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा। यहां श्वेता दुर्गा प्रसाद गुप्ता, विकास सिंह भोले, शेफाली गुप्ता, लवली गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, विमल गुप्ता, अनिल गुप्ता, सौरभ आर्य और राजन गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...