हमीरपुर, मई 23 -- मुस्करा, संवाददाता। ब्लाक के गांव पहाड़ी भिटारी के श्री संकट मोचन धाम में चल रही नौ दिवसीय 11 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। महायज्ञ के सातवें दिन में अयोध्या से आए श्री सीताराम बाल रामलीला कल्याण समिति के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध की लीला का मंचन किया गया।

रामलीला का शुभारंभ लीला का शुभारंभ ईश्वरीय वंदना से प्रारंभ हो समुद्र से प्रभु श्रीराम जी द्वारा पूजन कर लंका जाने के लिए रास्ते की मांग की गई। रामेश्वर पुल का निर्माण, अंगद रावण संवाद, युद्ध की रणनीति, लंका पर चढ़ाई, युद्ध प्रारंभ, लक्ष्मण शक्ति, सुषेण वैद्य को लंका से लाना, संकट मोचन बजरंग बली द्वारा बूटी लाना तथा भरत मिलाप, मेघनाथ वध, तक की लीला संपन्न हुई। रामलीला में कलाकार प्रभु श्रीराम जी की भूमिका में प्रभुनाथ मिश्रा, ल...