नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- रावण और जटायू का युद्ध नमित मल्होत्रा की 'रामायण - पार्ट 1' की हाइलाइट बना हुआ है। दर्शकों ने शायद रावण और जटायू का युद्ध इतने भव्य अंदाज में कभी नहीं देखा है। फिल्म के ट्रेलर के वक्त से ही जटायू 'रामायण' मूवी के सबसे अहम किरदारों में से एक बन गया था। मेकर्स जटायू पर एक अलग से स्पिन ऑफ मूवी बनाने का ऐलान भी कर चुके हैं। फिल्म में रावण और जटायू के युद्ध का एक सीन ऐसा भी है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा और उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया। फिल्म में दिखाया गया है कि रावण जटायू को मारने के बाद उसका एक नाखून अपने पास रख लेता है, लेकिन क्यों? चलिए समझते हैं।फिल्म में रोमांच से भर देता है सीन जटायू की उम्र 60,000 साल थी, लेकिन फिर भी जब वह देखता है कि रावण सीता को हरण कर ले जा रहा है, तो वह अपनी जान की बाजी लगाकर उन्हें बचाने...