पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- पीलीभीत। रामलीला मैदान में नरांतक वध, अहिरावण वध, रावण वध एवं पुतला दहन की लीला के साथ असत्य पर सत्य की विजय के साथ दशहरा पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विशिष्ट अतिथि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से प्रभु श्रीराम का विजय तिलक कर भोग आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व मेघनाद वध के पश्चात आज देवांतक, नरान्तक, त्रिशिरा और अतिकाय युद्ध में पहुंचे और वानर सेना को हताहत करने लगे। तब लक्ष्मण, अंगद, हनुमान, नल नील ने भयंकर युद्ध कर उनका प्राणांत कर दिया। तब अहिरावण विभीषण का भेष बनाकर राम लक्ष्मण का हरण कर ले गया। तब हनुमान उसका वध कर प्रभु राम लक्ष्मण को लाए। तब क्रुद्ध हो रावण युद्ध मैदान में पहुंचा और वानर सेना को हताहत करने लगा। तब विभीषण बोले हे कृपासिंधु आ...