रावण दहन के अलावा दशहरे पर जरूर करें ये 5 काम, शमी पूजा से लेकर शस्त्र पूजन तक जानें महत्व
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Dussehra 2026: दशहरे पर रावण दहन के साथ कई दूसरी परंपराएं भी निभाई जाती हैं। शमी के पेड़ की पूजा हो या शस्त्र पूजन, विजयादशमी के दिन इनका अपना महत्व है। कई जगहों पर लोग अपनी किताबों, औजारों और कामकाज में इस्तेमाल होने वाली चीजों की भी पूजा करते हैं। मान्यता है कि दशहरे पर किए जाने वाले ये काम विजय, सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना से जुड़े हैं। ऐसे में रावण दहन के अलावा इन पांच परंपराओं के बारे में भी जान लीजिए।शमी पूजा से जुड़ी है पांडवों की कथा दशहरे पर शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। इसके पीछे महाभारत से जुड़ी एक मान्यता है। कहा जाता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान अपने अस्त्र-शस्त्र शमी के पेड़ में छिपाए थे। अज्ञातवास पूरा होने पर अर्जुन ने इसी पेड़ से अपने शस्त्र निकाले। इसी वजह से शमी को विजय से जोड़कर देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.