नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- दिल्ली की श्री केशव रामलीला कमेटी रावण के साथ 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला भी जलाने वाली है। सोशल मीडिया पर खबर फैली तो कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने इसको लेकर थैंक्यू कहा। धन्यवाद बोलने की वजह भी बताई, लेकिन उनके कारणों को गिनाते हुए एक्स यूजरों ने उनकी खिचाई करनी शुरू कर दी। तरह-तरह के कमेंट आने लगे।कहां जलाया जा रहा है कॉकरोच का पुतला सबसे पहले आपको बता दें कि कॉकरोच का यह पुतला नेताजी सुभाष प्लेस पीतमपुरा के मैदान में जलाया जाएगा। आज दशहरा के उपलक्ष्य में यहां रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतला जलने हैं। जैसा कि हर साल ही होता है। लेकिन इस बार श्री केशव रामलीला कमेटी द्वारा कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- ये आपातकाल है, कोई इंसाफ नहीं; तिहाड़ लौटते समय बंद गाड़ी से बोले सौरभ दास-VIDEOकॉकरोच ...