पटना, अप्रैल 6 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199 वीं जयंती पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मनायी जायेगी। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा करेंगे। इसकी जानकारी प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने दी। बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह करेंगे। मौके पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश समेत सभी विधायक पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज एवं सुभाष चंद्रवंशी, प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल आदि मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...