पटना, मई 17 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रखंड तथा जिलों के अध्यक्षों के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। 25 मई तक प्रखंड के अध्यक्षों और फिर 26 मई से चार जून तक जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए जिलावार तिथि निर्धारण किया गया है। पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में यह कार्य पूरा किया जा रहा है। इसके लिए पर्यवेक्षक और संयोजक भी नियुक्ति किए गए हैं। पार्टी प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार ने यह जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...