बिहारशरीफ, अप्रैल 23 -- महिला आरक्षण का विरोध करने पर विपक्षी दलों पर साधा निशाना फोटो : आरएलएम-बिहारशरीफ के अस्पताल मोड़ के पास बुधवार को धिक्कार मार्च निकालते राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में धिक्कार मार्च निकाला। लोकसभा में परिसीमन सुधार और महिला आरक्षण के विरोध में मतदान करने के लिए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उनके खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें महिला विरोधी बताया। जिला संयोजक सोनू कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने परिसीमन सुधार के लिए आवाज बुलंद की थी। कई जगहों पर इसके लिए रैलियां कर लोगों को जागरूक किया था। यह भी पढ़ें- महागठबंधन के खिलाफ रालोमो का 'धिक्कार मार्च' इस अभियान को लोगों को भरपूर समर्थन मिला था...