बगहा, अप्रैल 23 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि। परिसीमन सुधार एवं महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किये जाने के खिलाफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) ने बुधवार को बगहा में धिक्कार मार्च निकाला। महागठबंधन के घटक दलों के रुख से नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। रालोमो के जिला अध्यक्ष अंबिका कुशवाहा के नेतृत्व में निकाला गया यह मार्च प्रखंड बगहा दो क्षेत्र से शुरू हुआ। मार्च विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए बगहा अनुमंडल मुख्यालय पहुंचा। जहां सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में रालोमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन के घटक दलों के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा निकाला ...