पटना, अप्रैल 12 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने वैशाली के ब्रजेंद्र कुमार पप्पू को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर दी है। मनोनयन पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता माधव आनंद, विधानसभा में सचेतक सह विधायक स्नेहलता कुशवाहा, विधायक रामेश्वर महतो, सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज, हिमांशु पटेल और राम पुकार सिन्हा आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...