पटना, फरवरी 17 -- रालोमो उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ठाकुर और प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सदाकत आश्रम में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। इनके अलावा राजद नेत्री नीलम परवीन ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। संचालन प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने किया। रालोमो शेखपुरा जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल, प्रदेश महासचिव राजेश रंजन सिंह, प्रमोद यादव, विपिन चौरसिया, उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, प्रदेश सचिव गोरेलाल कुशवाहा, लोजपा से अमरजीत पासवान, राजद से शगुफ्ता परवीन, दिलीप चौधरी, पिंकी पासवान ने पार्टी की सदस्यता ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.