मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- उप्र सरकार ने मोरना में गंगा किसान सहकारी चीनी मिल की विस्तारीकरण कराने की घोषणा करते हुए करीब 261 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसको लेकर वाहवाही और श्रेय लेने के लिए रालोद सांसद और मीरापुर की विधायक के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई। शनिवार को मोरना मिल में आयोजित बैठक और प्रेसवार्ता क्षेत्रीय सांसद चंदन सिंह चौहान और क्षेत्रीय विधायक मिथलेश पाल के बीच आपसी मनमुटाव उजागर होता दिखाई दिया। बाद में काफी मान-मनोव्वल के बाद मिथलेश पाल मंच साझा करने पहुंची। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की मोरना सहकारी शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश शासन से वर्तमान पेराई क्षमता 2500 टीसीडी से बढ़ाकर पहले 3500 टीसीडी और बाद में 5000 टीसीडी तक करने का फैसला लिया है। वहीं जर्जर प्लांट व पुरानी तकनीक की वजह से किसानों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.