शामली, मई 16 -- शामली। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर शनिवार को जनपद स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव राजीव चौधरी, एमएलसी योगेश नौहवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक एवं मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने संगठन की समीक्षा की। बैठक में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों, विधानसभा कार्यकारिणी एवं बूथ कमेटियों की कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से राष्ट्रीय लोकदल गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। यह भी पढ़ें- रालोद समीक्षा बैठक में प्रमेन्द्र सिंह बने जिला महासचिव प्रदेश संगठन महासचिव रा...