शामली, मई 16 -- शामली। राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर वरिष्ठ नेता प्रमेन्द्र सिंह नम्बरदार को जनपद महासचिव घोषित किया। उनकी नियुक्ति को संगठन में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया गया कि प्रमेन्द्र सिंह नम्बरदार पूर्व में भी राष्ट्रीय लोकदल में विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रमेन्द्र सिंह नम्बरदार का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- उमेश भाटी रालोद के जिला महासचिव बने इस अवसर पर विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली खान, तरसपाल मलिक मौजूद ...