रालोद विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास
हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। विधानसभा क्षेत्र सादाबाद के ब्लॉक मुरसान के गांव कटेला से नगला अनी को जोड़ते हुए लिंक मार्ग का शिलाान्यास विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ने पूजा अर्चना कर किया। इस सड़क के नवनिर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। शिलान्यास के दौरान रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रालोद विधायक गुड्डू भईया द्वारा जिस सड़क का शिलान्यास किया गया है उसके दोनों तरफ के गांव के लोगों की मुरसान से संपर्क जुड़ेगा। राष्ट्रीय लोक दल और उसके विधायक विकास को समर्पित हैं। विधायक गुड्डू चौधरी ने बोलते हुए कहा कि इन दोनों गांव के ग्रामीणों की यह बहुत पुरानी मांग थी, जो आज पूरी हुई है। जन सामान्य के जीवन को सुलभ बनाने के लिए विकास कार्य तेजी से और निरंतर कराए जाएंगे। इस मौके पर ग्रामीण देवेंद्र सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.