रुडकी, अप्रैल 30 -- नारसन,संवाददाता। केंद्र में मंत्री बनने के बाद राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी दो मई को एक बार फिर मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। यह सभा इलाके में लोक दल का वर्तमान वजूद भी तय करेगी। राष्ट्रीय लोकदल सुप्रीमो जयंत चौधरी ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लिब्बरहेड़ी में भाजपा के साथ संयुक्त रूप से सभा की थी। जिसमें वह कार्यकर्ताओं को ऑक्सीजन देने का काम कर गए थे। जनसभा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। हालांकि इसके बाद क्षेत्र में रालोद का कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...