हरदोई, मई 2 -- हरदोई। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रामदास दीक्षित ने शाहाबाद के एक कालेज में छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कला वर्ग में इंटरकालेज में भ्रष्टाचार फैला है। अभिभावकों ने शिकायत की है पर सुनवाई नहीं हो रही। कक्षा 11 और 12 में विज्ञान वर्ग की हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम से अवैध कक्षाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। जल्द सुनवाई न हुई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.