मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी 13 अप्रैल को नुमाइश मैदान में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री स्वतंत्र प्रभारी चौधरी जयंत सिंह की जनसभा एवं रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी ने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी दी है। दावा किया गया है कि सभी छह विधानसभा क्षेत्र से 100 बसों में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं युवा वर्ग जनसभा एवं रोजगार मेले में शामिल होंगे।रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि तरसपाल मलिक ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय...