रामपुर, मई 30 -- राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर भारत रत्न, किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। रालोद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दृारा किसान, मजदूर, गरीब एवं ग्रामीण समाज के हित में किए गए संघर्षों और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि चौधरी चरण सिंह का सम्पूर्ण जीवन किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और सिद्धांत आज भी देश के किसानों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- रालोद ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि इस अवसर पर क्षेत्रीय महासचिव सुमन सिंह परिहार , जिला महासचिव प्रभात भारद्वाज...