बुलंदशहर, अगस्त 24 -- बुलंदशहर, संवाददाता। रालोद ने सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र अनूपशहरके गांव खेड़ी, बोंद्रा और बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव करकोड़ा में लोगों को सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष चौधरी पंकज प्रधान ने बताया कि भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह की विचार धारा आज भी गांव देहात मै जीवित है और जयंत चौधरी को अपने भविष्य के रूप में किसान मजदूर युवा देख रहा है। बोंद्रा गांव में लोगों ने रालोद की सदस्यता ली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी पंकज प्रधान, प्रो भीष्म सिंह राष्ट्रीय संगठन महासचिव प्रोफेशनल मंच, युवा रालोद जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर, अर्जुन चौधरी युवा विधान सभा अध्यक्ष अनूपशहर विधानसभा, मांगे चौधरी, विपिन शर्मा, कुलदीप शर्मा, कृष्ण जाटव, पवन जाटव आदि साथ रहे। ------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...