गाज़ियाबाद, जून 1 -- गाजियाबाद। रालोद ने गन्ना नियंत्रण आदेश-2026 को वापस लिए जाने पर केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय वीर सिंह ने कहा कि जयंत चौधरी के प्रयास से केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों और खांडसारी उद्योग के हित में गन्ना नियंत्रण आदेश के मसौदे को वापस लिया है। यह किसानों की भावनाओं का सम्मान है क्योंकि किसानों, गुड़ और खांडसारी उद्योग से मिले सुझाव और आपत्तियों पर विचार करके ही केंद्र सरकार ने गन्ना नियंत्रण आदेश पर फिर से विचार कर यह निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- UP Election 2027: मुरादाबाद की एक सीट पर दावेदारी ठोक सकती है रालोद, 4 जून को जयंत का शक्ति प्रदर्शन यह भी पढ़ें- गुड़ उद्योग के प्रोत्साहन को कोल्हू संचालकों ने जताया आभार यह भी पढ़ें- जयंत चौधरी की 10 जून की रैली को सफल बनाने के लिए...