मेरठ, जून 15 -- राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और जम्मू-कश्मीर प्रभारी विनय प्रधान के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न जनहित एवं लोकतांत्रिक मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें लंबे समय से लंबित शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनाव, विशेष रूप से श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) चुनाव कराने की मांग की गई। आरएलडी प्रतिनिधिमंडल में जम्मू-कश्मीर आरएलडी के अध्यक्ष डॉ. जहूर अहमद, महासचिव एवं प्रवक्ता अल्ताफ अहमद डार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने नवंबर 2023 से श्रीनगर नगर निगम में निर्वाचित परिषद के अभाव पर चिंता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- करण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...