मुरादाबाद, दिसम्बर 11 -- रानी नांगल त्रिवेणी शुगर मिल की कार्यप्रणाली तथा गन्ना सेंटरों पर फैली अनियमितताओं के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय लोकदल ठाकुरद्वारा इकाई ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने की मांग की। रालोद पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में स्थापित गन्ना सेंटरों पर मिल प्रबंधन और तौल बाबू की मिलीभगत से प्रति पर्ची 3 से 4 प्रतिशत तक घटतौली की जा रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया कि गन्ना सेंटरों का निरीक्षण अधिकारी नहीं करते, जबकि सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी हैं। ज्ञापन में कहा गया कि मिल प्रबंधन दलालों के माध्यम से अन्य जिलों व उत्तराखंड से गन्ना खरीद रहा है, जिसके कारण क्षेत्रीय किसानों को समय से पर्चियां नहीं मिल रहीं। इससे क...