मथुरा, जून 27 -- रालोद के नेता त्रिलोक त्यागी के खिलाफ थाना हाइवे में मुकदमा दर्ज किया गया है। एससी एण्ड एसटी ऑर्गनाइजेशन कार्यालय हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सरस्वती विहार चक्करपुर, गुरुग्राम के राजेंद्र प्रसाद ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन पर आरोप है कि एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में त्यागी ने हरिजन शब्द का प्रयोग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को एससी एण्ड एसटी ऑर्गनाइजेशन कार्यालय हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सरस्वती विहार चक्करपुर, गुरुग्राम, हरियाणा निवासी राजेन्द्र प्रसाद ने थाना हाइवे में दर्ज कराये मुकदमे में कहा है कि 27 मई 2025 को मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की बैठक के दौरान महासचिव त्रिलोक त्यागी ने सार्वजनिक भाषण में जानबूझ कर और अपमानजनक ढंग से हरिजन शब्द का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- रालोद नेता त्रिलोक त्या...