बागपत, मार्च 27 -- शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय बड़ौत पर छात्र सभा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया, साथ ही समस्याओं के निस्तारण की योजना बनाई गई। छात्र सभा के जिला अध्यक्ष राहुल प्रधान ने शिवा चौधरी को उपाध्यक्ष, कपिल खोखर व शुभम मलिक को जिला महासचिव मनोनीत किया। बैठक में रामजस कॉलेज दिल्ली के छात्रसंघ सचिव ओवैस खान, आकाश राठी विधानसभा अध्यक्ष छपरौली, अनुज जिला उपाध्यक्ष युवा, शिवम दांगी, पराग तोमर, प्रितेश वत्स, मोहित चौहान, अवधेश दांगी आदि उपस्थित रहे। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...