हापुड़, अप्रैल 27 -- युवा राष्ट्रीय लोकदल हापुड़ की जिला कार्यकारिणी की रविवार को मेरठ रोड स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आमिर सैफी, गुलफाम सैफी, आलोक त्यागी, अखिल चौधरी , ध्रुव गौतम, कुणाल गौतम, प्रवीण रावत, गौरव कालरा, सचिन अरोड़ा, विक्क...