देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक जिला पंचायत परिसर में सोमवार को हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनी तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी तत्पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी की रैली 15 मार्च को देवरिया चीनी मिल ग्राउंड होगी। इसको सफल बनाने में कार्यकर्ता से मनोयोग से जुटें। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा भी हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौहान, क्षेत्रीय संगठन महासचिव विपिन श्रीवास्तव, सुरेश सिंह यादव, लालसा यादव, पवन यादव, शिवदत्त पाठक, रामप्रकाश यादव, अवधेश सिंह, अमित रंजन श्रीवास्तव, लक्...