हरिद्वार, फरवरी 17 -- राष्ट्रीय लोक दल ने उदयवीर सिंह राजा को एससी-एसटी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसे आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। मंगलवार को एक होटल में आयोजित बैठक में रालोद के राष्ट्रीय सचिव और एससी/एसटी प्रभारी प्रबुद्ध कुमार ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी और गांव-गांव तक संगठन को सशक्त किया जाएगा। इस बैठक में एससी/एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सागर का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, किसान सम्मान और सर्वसमाज की भागीदारी ही पार्टी की असली ताकत है। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया। प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के ने...