प्रमुख संवाददाता, अगस्त 30 -- यूपी की सियासत में कभी कंधे से कंधा मिलाकर राजनीति करने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग व तल्खी बढ़ती जा रही है। चवन्नी को रुपया बना देने के अखिलेश के बयान पर जयंत लगातार उन पर हमलावर हैं। रविवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम से हुंकार भरी। उन्होने कहा कि यूपी में रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) की मदद के बिना कोई भी सरकार नहीं बन सकती। जयंत चौधरी ने अखिलेश के 'पीडीए' के जवाब में एबीसीडी यानी अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी व धोखाधड़ी से दिया। उन्होने कहा कि यही अखिलेश यादव की सच्चाई है।जयंत के निशाने पर रहे अखिलेश यादव सपा अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग झगड़ों को भी राजनीतिक चश्में से देखते हैं और राजनीतिक रोटियां से...